इस समय भारत में बुजुर्ग पेंशन से जुड़ी समस्याओं और कोविड व शोषण से बचने के लिए सबसे ज्यादा मदद चाहते हैं। नेशनल हेल्पलाइन ‘एल्डरलाइन 14567’ पर अक्तूबर 2021 से अब तक मदद मांगने के लिए की गईं 70 हजार फोन कॉल्स से यह तथ्य सामने आया। इस हेल्पलाइन पर नजर आई प्रमुख दिक्कतों पर ज्यादा केंद्रित होकर काम करें तो बुजुर्गों के लिए जीवन ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है।
84 फीसदी कॉल अनुपयोगी
उत्तर प्रदेश से आए 22.6 प्रतिशत फोन
आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य यूपी से सर्वाधिक 22.58 प्रतिशत फोन आए। वहीं कम आबादी के बावजूद राजस्थान और उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में कॉल की गईं।
एक अक्तूबर से शुरू हुई थी एल्डरलाइन