फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: पॉक्सो मामले में बढ़ी एकता कपूर और उनकी मां की मुश्किलें, गुरुवार को मुंबई पुलिस के सामने होंगी पेश

Wed, 23 Oct 2024 04:12 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai: पॉक्सो मामले में एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जहां मुंबई पुलिस ने वेब सीरीज के दौरान नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर गुरुवार को उन्हें पेश होने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
एकता कपूर-शोभा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की पॉक्सो मामले में मुश्किलें बढ़ती ही जा रहा है। जहां एक वेब सीरीज के दौरान नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील चित्रण को लेकर उनके खिलाफ दर्ज पॉक्सो मामले के संबंध में गुरुवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि अल्ट बालाजी की वेब सीरीज गंदी बात के एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों से जुड़े अनुचित दृश्यों के कथित प्रसारण के संबंध में एकता कपूर, शोभा कपूर और बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामला वेब सीरीज के सीजन छह से जुड़ा है। 

मुंबई पुलिस ने दी जानकारी
अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पिछले हफ्ते अदालत के आदेश पर मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें जांच का सामना करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद उन्हें गुरुवार को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मुंबई के बोरीवली निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार फरवरी से अप्रैल 2021 के बीच एक एपिसोड में नाबालिग लड़कियों के अश्लील दृश्य प्रसारित किए गए थे। बता दें कि विवादास्पद एपिसोड का फिलहाल अल्ट बालाजी ऐप पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

अल्ट डिजिटल मीडिया ने दी सफाई
वेब सीरीज में अश्लील चित्रण को लेकर पॉक्सो मामले में अल्ट डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने कहा कि कंपनी द्वारा नाबालिगों को शामिल करने का कोई भी संदर्भ सही नहीं है। इसके साथ ही टेलीफिल्म लिमिटेड की ओर से जारी बयान के अनुसार, शोभा और एकता दैनिक संचालन में शामिल नहीं हैं। अलग-अलग टीम विषय-वस्तु रणनीति में शामिल हैं।

टेलीफिल्म लिमिटेड ने किया आरोप खारिज
वहीं इस आरोप के बाद एकता की अल्ट बालाजी टेलीफिल्म लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में अल्ट डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट लिमिटेड ('कंपनी') ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे कानूनों का पालन करते हैं।  शोभा और एकता कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कार्यों में शामिल नहीं हैं तथा विषय-वस्तु रणनीति के लिए अलग-अलग टीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें