सीजीआई पर किए गए हमले की कोशिश पर भी बोले एकनाथ शिंदे
इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट में भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बीआर गवई पर हुए हमले की कोशिश की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें देश की संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं और यह बेहद शर्मनाक है। एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि जो कुछ हुआ, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा व्यवहार देश की परंपरा और संस्कृति के खिलाफ है। यह एक अशोभनीय और अनुचित कृत्य है।
दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान 71 वर्षीय वकील राकेश किशोर ने सीजेआई गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की थी। वह मंच के पास पहुंचे और जूता निकालकर फेंकना चाहा, लेकिन कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया। इस घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील का लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिया।