फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया

Fri, 06 Sep 2019 09:50 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी
विज्ञापन
कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

 

कुछ दिनों पहले ही गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि देवड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में कोई भूमिका दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें