फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के आठ साल: कांग्रेस ने बुकलेट के जरिए बोला हमला, केंद्र के आठ छल जनता के सामने रखे

Thu, 26 May 2022 05:13 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने पर कांग्रेस ने एक बुकलेट जारी कर केंद्र सरकार की खामियां गिनाई हैं। कांग्रेस ने अपनी बुकलेट में महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी और रणदीप सुरजेवाला - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार के आठ साल 26 मई को पूरे हो गए हैं। एक तरफ जहां भाजपा इस मौके पर देशभर में भव्य कार्यक्रम आजोजित करने जा रही है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भाजपा की खामियां गिनाने में लगी है। कांग्रेस ने इस अवसर पर मोदी सरकार के आठ साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है।

विज्ञापन


एक बुकलेट जारी करके कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नाकामियां बताई हैं। इस बुकलेट का नाम 'आठ साल, आठ छल, भाजपा सरकार विफल' रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और अजय मकान ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि कैसे अच्छे दिन? किसके अच्छे दिन आए हैं। अच्छे दिन सिर्फ उनके आए हैं जिन्होंने मोदी सरकार में बैंक में 5.35 लाख करोड़ रुपये का फ्रॉड किया है।



 
कांग्रेस ने अपने बुकलेट के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले आठ में महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। भाजपा सरकार द्वारा गैस पर सब्सिडी खत्म कर दी गई। जिस वजह से सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। जो सिलेंडर 2014 में 410 रुपये का था, वो आज एक हजार रुपये के पार चला गया है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस ने अपनी बुकलेट में बताया कि आठ साल में भाजपा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 110 प्रतिशत बढ़ाई है। वहीं, इसपर उत्पाद शुल्क से 27 लाख करोड़ रुपये कमाएं हैं। सीएनजी के दाम आज 35 रुपये प्रति किलो से 75 रुपये हो गई हैं। कांग्रेस ने अपनी पुस्तिका के जरिए बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें