फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के आठ साल : एक पखवाड़े तक मनेगा जश्न, हर बूथ पर दस्तक देगी भाजपा, राज्यों को समिति बनाने के निर्देश

Thu, 12 May 2022 06:37 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

लोकसभा और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खुद के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का नया वोट बैंक बनाया है। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर पार्टी की योजना इस वर्ग को साधे रखने की है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर के नेताओं-कार्यकर्ताओं को बूथ, ब्लॉक, जिला, मंडल स्तर पर 15 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में मोदी सरकार की आठवीं सालगिरह के बहाने भाजपा देश के हर बूथ पर दस्तक देगी। इस दौरान उन 73,000 बूथों पर पार्टी की खास नजर होगी, जहां बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी ने औसत या खराब प्रदर्शन किया था। पार्टी 30 मई से 15 जून तक बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के जरिये आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग को साधेगी। कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी प्रदेशों को तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

लोकसभा और उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खुद के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग का नया वोट बैंक बनाया है। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर पार्टी की योजना इस वर्ग को साधे रखने की है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर के नेताओं-कार्यकर्ताओं को बूथ, ब्लॉक, जिला, मंडल स्तर पर 15 दिनों तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

लाभार्थी सम्मेलन कराने की भी योजना
जिलों में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन कराने की भी योजना है। सम्मेलनों में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण योजना, हर घर नल योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त टीकाकरण योजनाओं की जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बूथ स्तर पर केंद्रीय योजनाओं से वंचित परिवारों को जोड़ने के लिए मुहिम चलाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें