फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: लिफ्ट में फंसा आठ साल के बच्चे का पैर, घंटों की मशक्कत के बाद बचाया गया

Tue, 20 Aug 2019 03:07 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक रिहायशी इमारत में आठ वर्षीय एक बच्चे का पैर लिफ्ट के दरवाजे में फंस गया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन के दल द्वारा बच्चे को निकाल लिया गया।

विज्ञापन


क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने मंगलवार को बताया कि दमकल विभाग के एक दस्ते ने लिफ्ट के दरवाजे में फंसा बच्चे का पैर निकाला। फिर बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। 

उन्होंने बताया कि घटना ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे में स्थित एक इमारत में हुई। सोमवार की शाम को वेद येवले दूसरे बच्चों के खाथ खेल कर घर वापस लौट रहा था। उसने स्केटिंग शूज पहने हुए थे। जैसे ही वह लिफ्ट में घुसा, उसका एक पैर लिफ्ट के दरवाजों के बीच में फंस गया। लिफ्ट उस वक्त दूसरे तल पर थी। 
विज्ञापन


बच्चे ने तत्काल अलार्म बजा दिया जिससे कुछ लोगों ने फौरन लिफ्ट रोक दी और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।

कदम ने बताया कि बचाव दल वहां पुहंचा और उन्होंने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को लिफ्ट से बाहर निकाला। बच्चे के पैर में चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें