फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से आठ महिला मजदूरों की मौत, सफाई कर लौट रही थीं घर

Wed, 01 Apr 2026 10:58 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में आठ महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो को पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा कड़वंची गांव के पास उस समय हुआ, जब महिलाएं एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम खत्म कर घर लौट रही थीं। टेंपो में ड्राइवर समेत कुल 11 लोग सवार थे।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही टेंपो आगे बढ़ने वाला था, मुंबई की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से आकर उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने जालना के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शव सड़क पर बिखरे पड़े थे।

मृतकों की पहचान अल्काबाई (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीना (45), कंचन (50), ताराबाई चौधरी (60), कडूबाई मदन (55) और सुमन (70) के रूप में हुई है। सभी मृतक जालना तहसील की रहने वाली थीं। आठवीं महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री  पंकजा मुंडे ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों और घायलों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें