फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: भारी बारिश के बीच मोरबी में दीवार गिरने से आठ लोगों की मौत  

Sat, 10 Aug 2019 07:47 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
दीवार गिरने के बाद की तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
गुजरात के मोरबी में कांडला बाइपास उमिया सर्किल के पास एक दीवार गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दीवार गिरने की वजह कई दिनों से हो रही बारिश और जलभराव को बताया जा रहा है।  गुजरात में भारी बारिश के चलते वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से 5,700 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। ये सारे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।
विज्ञापन



राज्य के अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत के बाद राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर वडोदरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में लगभग 500 मिमी बारिश होने से कई इलाके जलमग्न हैं। बाढ़ के पानी के साथ मध्यम आकार के सात मगरमच्छ वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गए, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के बाढ़ के हालात को लेकर उनके साथ फोन पर चर्चा की और केंद्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें