फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: चुनाव के बाद हिंसा में आठ घायल, कई गिरफ्तार, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- कोई नहीं कर सकता शांति भंग

Sat, 04 Mar 2023 10:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, अगरतला

सार

पुलिस के मुताबिक, चुनाव के बाद हिंसा के ज्यादातर मामले सिपाहीजाला और खोवाई जिलों से सामने आए हैं, जहां कुछ लोग घायल हो गए और उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा में करीब 8 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि राज्य में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाओं के सिलसिले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जीबीपी अस्पताल में घायल लोगों से मुलाकात की और पुलिस से शांति बनाए रखने के लिए उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। दूसरी ओर, शनिवार देर शाम त्रिपुरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस सख्त कदम उठाएगी।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चुनाव के बाद हिंसा के ज्यादातर मामले सिपाहीजाला और खोवाई जिलों से सामने आए हैं, जहां कुछ लोग घायल हो गए और उन्हें पास के स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। इस मामले में पुलिस ने अब तक पांच प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 20 से अधिक उपद्रवियों गिरफ्तार किया गया है।

दूसरी ओर, शनिवार को देर शाम त्रिपुरा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रा्जीव भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, किसी भी को शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, जो भी इसमें शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं, अब हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अनुरोध किया कि वे किसी भी अफवाह से बचें। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने स्वयं पुलिस प्रशासन को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें