सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक तिरुवनंतपुरम में स्थित ऐतिहासिक पद्मनाभ मंदिर से 8 हीरे गायब हैं। यह हीरे मंदिर के खजाने के गायब हुए हैं। वरिष्ठ सरकारी वकील गोपाल सुब्रमण्यम द्वारा सुप्रीम कोर्ट में पेश की गई अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इससे संबंधित एफआईआर पिछले साल 16 अगस्त को दर्ज की गई थी।
इस एफआईआर में इन बहुमूल्य हीरों की वर्तमान कीमत नहीं दर्ज की गई है। जबकि यह हीरे कम से कम 70 से 80 साल पुराने हैं और बेहद बहुमूल्य हैं। एफआईआर में इन हीरों की पुरानी कीमत ही दर्ज है जो कि 21.7 लाख रुपये ही है।