फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशाः विशाखा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे हुए अलग, कोई हताहत नहीं

Sun, 03 Nov 2019 05:00 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विशाखा एक्सप्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

ओडिशा के खुर्दा जिले में शनिवार को भुवनेश्वर से सिकंदराबाद जा रही विशाखा एक्सप्रेस के आठ डिब्बे इंजन से अलग हो गए। पूर्वी तटीय रेलवे के अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन हादसे के कारण ट्रेन के समय में विलंब हुआ।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 10.21 बजे बालूगांव रेलवे स्टेशन के निकट एसी-टू टियर और एस-1 कोच एक दूसरे से अलग हो गए। इसके बाद कोच को जोड़ा गया और फिर ट्रेन आगे बढ़ गई। अधिकारियों ने बताया कि कोचों के बीच लॉकिंग सिस्टम में गड़बड़ी के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन


सुरक्षा के नजरिये से कोचों के बीच लॉकिंग को बेरहामपुर और विशाखापट्टनम में दोबारा चेक किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें