फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : कोविड-19 टीके के विरोध में संदेश प्रसारित करने के आरोप में आठ गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 11:22 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, वडोदरा

सार

अधिकारी ने बताया कि ऐसे समय जब सरकार कोविड-19 टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है, इन लोगों को बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन कर टीका विरोधी संदेश प्रसारित करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के वडोदरा में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों को कथित रूप से कोविड-19 के टीके के खिलाफ संदेश फैलाने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


सायाजीगंज पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छह पुरुषों सहित आठ लोगों का समूह अवेकन गुजरात (जागो गुजरात)और अवेकन बरोडियन (जागो वडोदरावासी) के बैनर के साथ कोविड-19 टीका के खिलाफ संदेश प्रसारित करने के लिए एकत्र हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस के गश्ती दल को घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंचा। अधिकारी ने बताया कि ऐसे समय जब सरकार कोविड-19 टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है, इन लोगों को बिना मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन कर टीका विरोधी संदेश प्रसारित करते हुए पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हांने बताया कि इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 120बी (आपराधिक साजिश),धारा-143 (गैर कानूनी तरीके से सभा करना), धारा-188 (सरकारी अधिकारी के आदेश की अवज्ञा), धारा-270 (जीवन के लिए खतरनाक संक्रामक बीमारी फैलाना) और आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें