फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद, लखनऊ सहित कई शहरों में दिखा चांद, कल पूरे भारत में मनाई जाएगी ईद

Sun, 25 Jun 2017 07:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
eid, File pic
विज्ञापन
भारत में सोमवार को धूमधाम से ईद मनाई जाएगी। आज इलाहाबाद में ईद कां चांद देखा गया है। 
विज्ञापन


ईद के लिए मस्जिदों से लेकर मार्केट तक सबकुछ सज चुकी हैं। बाजारों में रौनक बिखरी हुई है। सेवई की मिठास से बाजार महक रहा है। कपड़े खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ लगी हुई हैं। 

मरकजी चांद कमेटी के प्रेसीडेंट मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने भी सोमवार को ईद मनाए जाने की घोषणा की है। Eid will be celebrated tomorrow in India: Maulana Khalid Rasheed Firangi Mahali,President of the Markazi Chand Committee pic.twitter.com/P5PSy725Ik — ANI UP (@ANINewsUP) June 25, 2017
विज्ञापन

सुबह 8.30 बजे से शुरू हो जाएगी नमाज
ईद की नमाज दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह 8.30 बजे से शुरू हो जाएगी। इसको लेकर मस्जिद प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। यहां पर सबसे ज्यादा नमाजी नमाज अदा करने के लिए पहुंचते हैं। सुबह 7 बजे से ही यहां पर नमाजी आना शुरू हो जाएंगे। ताकि उनको जगह मिल जाए। 
विज्ञापन


बच्चों को मिलेगी ईदी
ईद के दिन बड़े अपने से छोटों को ईदी देते हैं। इसको लेकर बच्चे बहुत खुश हैं। कई लोग ईदी में मोबाइल फोन, गाड़ी जैसी भी दे रहे हैं। इसको लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें