ईद के मौके पर बाजार की रौनक देखते ही बन रही है
- फोटो : पीटीआई
कोरोना वायरस के खौफ और लॉकडाउन की पाबंदियों के बीच पूरे देश में आज धूमधाम से ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। दुनियाभर में ऐसा पहली बार हुआ जब मुस्लिम भाई अपने सबसे बड़े पर्व ईद-उल-फितर की नमाज मस्जिद या ईदगाह पर नहीं, बल्कि घर में ही अदा करेंगे। पवित्र रमजान माह के बाद रविवार को चांद नजर आते ही एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
‘ईद मुबारक, ईद उल फितर की आप सभी को बधाई। ये खास पर्व हम सभी के जीवन में भाईचारा और शांति लाए। हर कोई स्वस्थ रहे और खुश रहे’।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ईद के अवसर पर देश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार सभी की जिंदगी में शांति और खुशियां लेकर आए। शाह ने ट्वीट किया, 'ईद-उल-फितर के अवसर पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी की जिंदगी में शांति और खुशी लेकर आए।'
केंद्रीय मंत्री नकवी ने अपने आवास पर ईद की नमाज अदा की
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने लॉकडाउन के बीच अपने आवास पर ईद की नमाज अदा की। उन्होंने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि कोरोना की जो चुनौतियां हैं उससे सभी मजहब के लोग चाहे वो मंदिर, गुरुद्वारे, चर्च या मस्जिदें हों वहां पर भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम नहीं हुए। हिफाजत के साथ इबादत ने ही कोरोना से लड़ाई में काफी हद तक हमें कामयाबी दी है।