फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid-Al-Adha: प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत को दी बकरीद की शुभकामनाएं; बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को भी दी बधाई

Thu, 29 Jun 2023 09:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने बुधवार को अपने बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को भी ईद उल अधा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारत और बांग्लादेश के लोगों को और करीब लाएगा। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद अल अधा के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख नवाज अल अहमद अल जबेर अल सबा, कुबैत के शासक, शेख मिशल अल अहमद अल जबेर अल सबा, कुबैत राज्य के क्राउन प्रिंस, शेख अहमद नवाज अल अहमद अल सबा, कुवैत के पीएम और कुवैत के लोगों को भारत की तरफ से ईद की बधाई दी। 
विज्ञापन


अपने निजी पत्र में पीएम मोदी ने बताया कि ईद उल अधा का पवित्र त्योहार भारत में लाखो मुसलमानों द्वारा मनाया जाता है। यह हमें त्याग, करूणा, भाईचारे की याद दिलाता है जो एक शांतिपूर्ण और समावेशी दुनिया के निर्माण के लिए आवश्यक है और जिसकी हम इच्छा रखते है।
 

पीएम मोदी ने बुधवार को अपने बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना को भी ईद उल अधा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भारत और बांग्लादेश के लोगों को और करीब लाएगा। 
विज्ञापन


ईद अल अधा को त्याग का त्योहार माना जाता है। इस त्योहार की दुनियाभर के मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से यह धू अल-हिज्जा के 10 दिन बाद मनाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें