फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 : मिस्र के राष्ट्रपति ने भारत की जी20 अध्यक्षता में जताया भरोसा, कहा- लक्ष्य हासिल करने में होंगे सफल

Fri, 27 Jan 2023 03:32 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने भारत पर भरोसा जताया है और कहा कि नई दिल्ली की अध्यक्षता में जी20 अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के 74वें गणतंत्र दिवस परेड में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वह मिस्र के पहले राष्ट्रपति थे जिन्हें गणतंत्र दिवस परेड में आमंत्रित किया गया था। अब्देल फतह 24-27 जनवरी तक अपनी भारत यात्रा पर आए हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने भारत पर भरोसा जताया है और कहा कि नई दिल्ली की अध्यक्षता में जी20 अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होगा।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी के साथ की चर्चा
गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि अब्देल फतह अल-सिसी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की और दोनों देशों ने भारत की अध्यक्षता के दौरान एक साथ काम करने का फैसला किया और दोहराया कि ग्लोबल साउथ के हितों और प्राथमिकताओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए और दोनों देश जी20 सहित प्रमुख वैश्विक मंचों पर ध्यान केंद्रित करें।

कर्तव्य पथ पर मिस्र सेना की एक सैन्य टुकड़ी ने किया मार्च
गणतंत्र दिवस परेड के दौरान, मिस्र की सेना की एक सैन्य टुकड़ी ने पहली बार कर्तव्य पथ पर सलामी मंच की ओर मार्च किया। कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह अल खारसावी के नेतृत्व में मिस्र की सैन्य टुकड़ी ने मिस्र के सशस्त्र बलों के मुख्य रेजिमेंटों का प्रतिनिधित्व किया। टुकड़ी में 144 सैनिक शामिल थे।
विज्ञापन


वहीं मिस्र की सेना ने भारत की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेना सम्मान और सौभाग्य की बात कहा। साथ ही मिस्र की टुकड़ी ने मानवता के लिए ज्ञात सबसे पुरानी नियमित सेनाओं में से एक की विरासत को आगे बढ़ाया। परेड के बाद, राष्ट्रपति सिसी ने राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन में भाग लिया, जिसकी मेजबानी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की थी।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से की मुलाकात
एट होम रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। रिसेप्शन के बाद अल-सिसी ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें