फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha: 'PDA के लिए संविधान बचाना जीवन-मरण का सवाल', लोकसभा में केंद्र सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

Fri, 13 Dec 2024 03:16 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

Journey of 75 Years of the Constitution of India: लोकसभा में भारतीय संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि PDA के लिए संविधान बचाना जीवन-मरण का सवाल है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव, अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान लोकसभा में समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, 'यह संविधान हमारी ढाल है, हमारी सुरक्षा है, यह हमें समय-समय पर शक्ति प्रदान करता है। संविधान शोषित, उपेक्षित, पीड़ित और वंचितों के अधिकारों का सच्चा संरक्षक है। यह संविधान बहुत बड़ा सहारा है। हमारे जैसे लोगों और देश के कमजोर लोगों के लिए, खासकर PDA के लिए संविधान बचाना जीवन-मरण का सवाल है।'
विज्ञापन


हम जाति जनगणना कराएंगे- अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। लोकसभा में 'भारत के संविधान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा' पर बहस में भाग लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'जब भी हमें मौका मिलेगा, हम जाति जनगणना कराएंगे।' अखिलेश यादव ने आगे कहा कि जाति सर्वेक्षण से जातियों के बीच की खाई पाटी जा सकेगी। उन्होंने सरकार से गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े देने की भी मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कथित चीनी अतिक्रमण को लेकर सरकार पर हमला किया और दावा किया कि देश की सीमाएं सिकुड़ रही हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की चर्चा की शुरुआत
वहीं इस चर्चा की शुरुआत करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि- देश में एक राज्य ऐसा भी था जहां भारतीय संविधान लागू नहीं होता था और संसदीय कानून भी ठीक से लागू नहीं होते थे। हालांकि, हमने वहां भी संविधान लागू किया है।
विज्ञापन




लोकसभा में भारतीय संविधान के 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर चर्चा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि, भारत का संविधान केवल शासन प्रणाली स्थापित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भारत के गौरव को पुनः स्थापित करने का एक रोडमैप है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें