फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: राहुल गांधी बोले- केवल कुछ लोगों के लिए विशेषाधिकार नहीं बननी चाहिए शिक्षा, यह आजादी की असली नींव

Sun, 12 Oct 2025 05:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि शिक्षा सबके लिए होनी चाहिए। यह केवलकुछ लोगों का विशेष अधिकार नहीं होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को लोकतांत्रिक माहौल में विकसित होने वाली वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली बनानी चाहिए और इसके लिए पेरू या अमेरिका से साझेदारी मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत को ऐसी शिक्षा व्यवस्था की जरूरत है, जो देश की विविधता को दर्शाए और केवल कुछ लोगों के लिए ही विशेष अधिकार न बन जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही आजादी की असली नींव है।
विज्ञापन


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भारत को ऐसी वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली (मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम) खड़ी करनी होगी, जो लोकतांत्रिक प्रणाली में विकसित हो सके। उन्होंने यह भी सुझाव भी दिया कि अमेरिका या पेरू के साथ साझेदारी इस दिशा में एक सही कदम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: चिदंबरम की ऑपरेशन ब्लू स्टार पर टिप्पणी से कांग्रेस में रार, अल्वी बोले- 50 साल बाद ये हमला क्यों?
विज्ञापन


राहुल गांधी ने पेरू के पोंटिफिकल कैथोलिक विश्वविद्यालय और चिली विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत की। बातचीत शिक्षा, लोकतंत्र और भू-राजनीति जैसे मुद्दों पर केंद्रित रही।

कांग्रेस ने राहुल गांधी की इस बातचीत का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, भारत को एक वैकल्पिक विनिर्माण प्रणाली की जरूरत है, जो लोकतंत्र में विकसित हो। ऐसे में पेरू या अमेरिका के साथ साझेदारी आगे का रास्ता हो सकती है। 

राहुल गांधी ने कहा, शिक्षा की शुरुआत जिज्ञासा से होती है और यह तभी सही दिशा में जाती है ,जब बिना किसी डर या सामाजिक-राजनीतिक बंदिशों के सोचने और सवाल पूछने की पूरी आजादी हो। शिक्षा केवल कुछ लोगों के लिए विशेष अधिकार नहीं बननी चाहिए, क्योंकि यह स्वतंत्रता की बुनियाद है। भारत को ऐसी शिक्षा प्रणाली की जरूरत है जो वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे, आलोचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करे और देश की विविधता को दर्शाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'आरएसएस को स्कूल-कॉलेज और पार्क में कार्यक्रम की न दी जाए अनुमति', प्रियांक खरगे का सरकार पत्र

कांग्रेस ने बताया कि राहुल गांधी ने पेरू के पोंटिफिकल कैथोलिक विश्वविद्यालय और चिली विश्वविद्यालय का दौरा किया और छात्रों के साथ गहरी बातचीत की। पार्टी ने कहा, यह संवाद शिक्षा, लोकतंत्र और वैश्विक राजनीति जैसे विषयों पर केंद्रित रहा और इस पर भी चर्चा हुई कि मौजूदा बहुध्रुवीय विश्व में भारत को आगे कैसे बढ़ना चाहिए। राहुल गांधी कोलंबिया, ब्राजील, पेरू और चिली के एक सप्ताह लंबे दौरे पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें