फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Gopi: फिल्मों में लौटना चाहते हैं केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी? मंत्री पद छोड़ने की जताई इच्छा

Sun, 12 Oct 2025 05:43 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम- सुरेश गोपी
विज्ञापन
 केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने रविवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जगह भाजपा के नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्य सी सदानंदन मास्टर को नियुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


कन्नूर में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गोपी ने कहा कि वरिष्ठ नेता का राज्यसभा में नामांकन उत्तर कन्नूर जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ है। मैं यहां सच्चाई के साथ कह रहा हूं कि मुझे हटाने के बाद सदानंदन मास्टर को मंत्री बनाया जाना चाहिए। मुझे विश्वास है कि यह केरल के राजनीतिक इतिहास में एक नया अध्याय बनेगा। बता दें कि , इस कार्यक्रम में सदानंदन भी मौजूद थे।

पेट्रोलियम और पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत गोपी ने कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि सदानंदन का सांसद कार्यालय जल्द ही मंत्रिपरिषद स्तर का कार्यालय बन जाए। अभिनेता से नेता बने गोपी ने कहा कि वह राज्य में सबसे कम उम्र के भाजपा सदस्यों में से एक हैं और अक्टूबर 2016 में ही पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनावों में जनता द्वारा दिए गए जनादेश को ध्यान में रखते हुए उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया होगा। गोपी ने कहा, मैं अपना फिल्मी करियर छोड़कर कभी मंत्री नहीं बनना चाहता था। उन्होंने आगे कहा कि हाल के दिनों में उनकी आय में काफी कमी आई है। बता दें कि सदानंदन केरल में भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। 1994 में माकपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले में उन्होंने अपने दोनों पैर खो दिए थे।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें