फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: बीएसएफ में साइबर सुरक्षा को मजबूत करेगा 'ईडीआर'; शुरु होगा एकीकृत CLMS, ई-बिलिंग प्लेटफॉर्म

Mon, 03 Nov 2025 06:06 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने आईटी डिजिटल पहल का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' में साइबर सुरक्षा घेरे को और ज्यादा मजबूती प्रदान की जाएगी। साइबर खतरों का त्वरित गति से पता लग सके, समय रहते उस खतरे को आगे बढ़ने से रोकना और बिना किसी देरी के उसे खत्म करना, इन सब कामों के लिए बीएसएफ में एंडपॉइंट डिटेक्शन एंड रिस्पांस (ईडीआर), की मदद ली जाएगी। ईडीआर के द्वारा अंतिम-उपयोगकर्ता उपकरणों की निरंतर निगरानी की जाती है। इसके अलावा एकीकृत ई-बिल प्रणाली, सीएलएमएस और बीएसएफ प्राइवेट क्लाउड, जैसी चार प्रमुख आईटी डिजिटल पहल शुरु की गई हैं।

विज्ञापन

 
बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित बीएसएफ मुख्यालय में उक्त आईटी डिजिटल पहल का शुभारंभ किया। खास बात है कि ये चारों पहल, बीएसएफ द्वारा विकसित की गई हैं। इनमें  एकीकृत सीएलएमएस, ई-बिल प्रणाली, बीएसएफ प्राइवेट क्लाउड और एंड पॉइंट डिटेक्शन एंड रिस्पांस सॉल्यूशन, शामिल है। 

सीमा प्रहरी के लिए लाभकारी होंगी ये पहल ... 

  • -सभी सीएपीएफ एकीकृत केंद्रीकृत शराब प्रबंधन प्रणाली (सीएलएमएस) एप्लिकेशन का विकास और रोलआउट, जो बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी और एसएसबी कर्मियों (सेवारत और सेवानिवृत्त) के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।
  • -ई-बिलिंग प्लेटफॉर्म का कार्यान्वयन, जो बिलों और भुगतानों के प्रसंस्करण को पारदर्शी और वर्कफ़्लो-आधारित बनाएगा।
  • -बीएसएफ प्राइवेट क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना, जो आईटी संसाधनों की सुरक्षित होस्टिंग, मापनीयता और केंद्रीकृत प्रबंधन सुनिश्चित करेगा।
  • -एक एंटरप्राइज-ग्रेड ईडीआर समाधान की तैनाती, जो सभी डिजिटल संपत्तियों में साइबर सुरक्षा को मजबूत करेगा।

बीएसएफ के मुताबिक, ये परियोजनाएं आत्मनिर्भरता और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रतीक हैं, जो 'डिजिटल बीएसएफ-स्मार्ट बीएसएफ' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें