पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
पीएनबी से 14 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी का नाम पूरक आरोपपत्र में शामिल करेगा।
सूत्रों के मुताबिक प्रीति हिलिंगडन होल्डिंग्स नाम की कंपनी की लाभकारी मालिक है। ईडी ने जांच में पाया कि यह एक मुखौटा कंपनी है जिसका पंजीकरण यूएई के जाबेल अली फ्री जोन में नवंबर 2013 में कराया गया था। इस कंपनी के खाते में गीतांजलि ग्रुप कंपनी की रुपये एशियन डायमंड ज्वेलरी एफजेडई से करीब 1.19 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए थे।
इसके अलावा हिलिंगडन होल्डिंग्स के पास गोल्डहॉक डीएमसीसी कंपनी के जरिए दुबई में तीन अचल संपत्तियां भी हैं। इस संपत्तियों की कुल कीमत 22.50 करोड़ रुपये है।
हालांकि ईडी इन संपत्तियों को पहले ही अटैच कर चुका है। इसमें असल मालिक की पहचान छिपाने के लिए कोलिनडेल होल्डिंग्स और चेयरिंग क्रॉस होल्डिंग्स नाम से विदेश में दो और कंपनियां खोली गईं। इन्हें गीतांजलि समूह के कर्मचारियाें डियॉन लिलिव्हाइट, सीडी शाह और नेहा शिंदे की मदद से खोला गया था।