फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अधिकारियों पर हमले को लेकर दो सेट रिपोर्ट तैयार, आज दिल्ली भेजेगी ईडी

Sat, 06 Jan 2024 05:11 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शेख के आवास पर हुए हमले का पूरा ब्योरा रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। एजेंसी बताएगी कि किस तरह उसके अधिकारियों को छापा मारे बिना अपनी जान बचाकर भागने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
संदेशखाली में ईडी अधिकारियों पर हमला - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर छापे के दौरान अधिकारियों पर भीड़ के हमले पर रिपोर्ट के दो सेट तैयार कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट दिल्ली में एजेंसी के दफ्तर को भेज दी जाएगी और उनके वरिष्ठ अधिकारी आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शेख के आवास पर हुए हमले का पूरा ब्योरा रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। एजेंसी बताएगी कि किस तरह उसके अधिकारियों को छापा मारे बिना अपनी जान बचाकर भागने के लिए मजबूर किया गया। उसके वाहनों में तोड़फोड़ की गई। अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट के साथ घटना से जुड़े फोटो और वीडियो भी भेजे जाएंगे।

बता दें कि इस बीच, पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में छापेमारी कर रही ईडी की अन्य टीमों ने देर शाम तक अपनी कार्रवाई जारी रखी। टीएमसी नेता और बनगांव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष के ससुराल वालों के साथ-साथ उनके दो सहयोगियों के आवास पर छापेमारी करने वाले ईडी अधिकारी 12 घंटे बाद चले गए। उन्होंने कुछ दस्तावेज और बैंक विवरण एकत्र किए और स्थानीय लोगों से बात की।
विज्ञापन


15 स्थानों पर चला तलाशी अभियान
आधिकारिक सूचना के मुताबिक बोंगांव में टीएमसी नेता के करीबी सहयोगी की आइसक्रीम फैक्ट्री समेत दो अन्य स्थानों पर तलाशी अभियान रात 10 बजे तक जारी रहा। ईडी अधिकारियों ने राशन घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में कम से कम 15 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के संदेशखली में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किया और उसके वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। टीम के तीन अधिकारियों को भीड़ के हमले में गंभीर चोटें आईं और उनके निजी सामान जैसे मोबाइल फोन और वॉलेट छीन लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें