फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी का मामला: ईडी इस हफ्ते मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगा

Thu, 02 Dec 2021 11:40 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दिल्ली

सार

मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर ने बताया कि जैकलीन को करोड़ों का तोहफा दिया है। चंद्रशेखर ने यह भी खुलासा किया कि उसने जेल अधिकारियों को करोड़ों रुपये देकर रिश्वत दी थी।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस हफ्ते रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर की पत्नी को कथित तौर पर ठगने वाले मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में चार्जशीट दायर कर सकती है।

विज्ञापन


ईडी ने शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नी जापना सिंह को ठगने के आरोप में चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल, उनके सहयोगी दीपक रामदानी, प्रदीप रामदानी और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के दो मामले दर्ज किए हैं। 

इसके साथ ही सुकेश पर जैकलीन को महंगे गिफ्ट देने का भी आरोप है। इसके अलावा जैकलीन ने कपल के तौर पर सुकेश के साथ ठगी के मामले में शामिल होने वाले आरोपों से भी इनकार किया था। इस मामले में जैकलीन के अलावा मशहूर अभिनेत्री नोरा फतेही को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान, मास्टर माइंड सुकेस ने खुलासा किया कि उसने अभिनेत्री नोरा फतेही को एक लक्जरी कार उपहार में दी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने जैकलीन को करोड़ों का तोहफा दिया है। चंद्रशेखर ने यह भी खुलासा किया कि उसने जेल अधिकारियों को करोड़ों रुपये देकर रिश्वत दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें