फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: यूं अवैध तरीके से लोगों को भेजते थे विदेश; एक यात्री के 75 लाख रुपये, पति-पत्नी हैं तो सवा करोड़

Thu, 03 Jul 2025 08:30 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने मानव तस्करी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत भरतकुमार रामभाई पटेल उर्फ बॉबी पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक शख्स को विदेश भेजने के 60 से 75 लाख रुपये लेता था। 
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), अहमदाबाद जोनल कार्यालय ने मानव तस्करी मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत भरतकुमार रामभाई पटेल उर्फ बॉबी पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है बॉबी पटेल, अवैध दस्तावेजों के आधार पर लोगों को विदेश भिजवाता था। अगर एक यात्री को विदेश जाना होता तो उसके 60 से 75 लाख रुपये लिए जाते थे। एक जोड़ा यानी पति-पत्नी हैं तो 1 से 1.25 करोड़ रुपये लगते थे। विदेश जाने के इच्छुक यात्रियों के साथ बच्चों के होने पर 1.25 से 1.75 करोड़ रुपये वसूलते थे। 

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), अहमदाबाद जोनल कार्यालय के मुताबिक, आरोपी भरतकुमार रामभाई पटेल को विशेष न्यायाधीश (पीएमएलए), मिर्जापुरा कोर्ट, अहमदाबाद के समक्ष पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश (पीएमएलए) ने उसे 4 दिनों की ईडी हिरासत में भेजा है। ईडी ने 2015 से अवैध रूप से भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने के आरोप में भरतकुमार रामभाई पटेल और अन्य के खिलाफ शोला हाई कोर्ट पुलिस स्टेशन, अहमदाबाद, गुजरात द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की।

ईडी की जांच में पता चला है कि भरतकुमार रामभाई पटेल फर्जी या जाली दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से इच्छुक भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने में लिप्त थे। इसके लिए वे यात्रियों के नाम पर नकली या जाली पासपोर्ट बनवाकर उन्हें असली बताकर विभिन्न देशों के वीजा दिलवाते थे। इसके लिए वे एक यात्री से 60 से 75 लाख रुपये, एक जोड़े (पति और पत्नी) से 1 से 1.25 करोड़ रुपये और विदेश जाने के इच्छुक यात्रियों के साथ बच्चों के होने पर 1.25 से 1.75 करोड़ रुपये वसूलते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ED: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और डंपिंग ग्राउंड के लिए आरक्षित भूमि पर बना दीं अवैध इमारतें, गुमराह कर बेचे कमरे
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, भारत में गुजरात, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में आरोपी भरतकुमार रामभाई पटेल के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोपी ने इस तरीके से लोगों को विदेश भिजवाने की एवज में कम से कम 7 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस मामले की आगे की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें