राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश ने आज लोकसभा स्पीकर व राज्यसभा सभापति से संसद सदस्यों को प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई। रमेश ने कहा कि खड़गे इस मामले में आरोपी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने ईडी को आश्वस्त किया है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
नेशनल हेराल्ड केस के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को समन भेजने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस को नीचा दिखाने का प्रयास था। स्पीकर व राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी सांसदों का अपमान रोकें।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि खड़गे इस मामले में आरोपी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने ईडी को आश्वस्त किया था कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जब संसद सत्र नहीं चल रहा होगा तब वे पूछताछ के लिए हाजिर हो जाएंगे, लेकिन ईडी नहीं माना। कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश ने लोकसभा स्पीकर व राज्यसभा सभापति से संसद सदस्यों को प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई।
As already stated, LoP isn't an accused in National Herald case. LoP also assured that he would extend fullest cooperation & would meet when the Parliament is not in session: Jairam Ramesh, MP & Chief Whip of Congress in Rajya Sabha on ED summons to LoP in RS, Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/G0POxAJlzY
रमेश ने कहा कि खड़गे को समन भेजने का एकमात्र मकसद नेशनल हेराल्ड मामले में वाईआईएल (YIL) की तलाशी लेना और उस बारे में उनके बयान दर्ज करना था। यह प्रक्रिया खड़गे द्वारा अधिकृत वकील की मौजूदगी में भी पूरी जा सकती थी, लेकिन ईडी ने उनका यह आग्रह नामंजूर कर दिया और विपक्ष के नेता की मौजूदगी पर ही जोर डाला। इसका एकमात्र मकसद खड़गे और कांग्रेस को नीचा दिखाना था।
कांग्रेस नेता ने मांग की कि ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए संसद व सांसदों का सम्मान व परंपरा को बनाए रखना जरूरी है। दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों को विचार-विमर्श कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संसद और सांसदों के इस तरह से घोर अपमान की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
बता दें, गत दिनों खड़गे को दिल्ली के आईटीओ के पास बहादुर शाह जफर मार्ग पर 'हेराल्ड हाउस' में ईडी द्वारा तलब किया गया था। वे सदन की कार्यवाही छोड़कर ईडी के अधिकारियों से मिले। ईडी चाहती थी यंग इंडियन के कार्यालय पर छापेमारी के दौरान कंपनी के अधिकारी के तौर पर खड़गे मौजूद रहें। ईडी इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी से कई बार पूछताछ कर चुकी है। मामले में जांच जारी है।