fire at a pharmaceutical company at Jawaharlal Nehru Pharma City Andhra
- फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश की एक दवा कंपनी में आज आग लगने से दो श्रमिक घायल हो गए। यह कंपनी अनकापल्ली जिले में परवाड़ा की जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी में है।
सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आरंभिक खबरों में कहा गया है कि आग में दो लोग झुलस गए हैं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।