फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Herald Case: खड़गे को ईडी के समन पर भड़की कांग्रेस, स्पीकर से कहा-सांसदों का अपमान रोकें

Mon, 08 Aug 2022 09:53 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश ने आज लोकसभा स्पीकर व राज्यसभा सभापति से संसद सदस्यों को प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई। रमेश ने कहा कि खड़गे इस मामले में आरोपी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने ईडी को आश्वस्त किया है कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
जयराम रमेश, नेता, कांग्रेस - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड केस के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को समन भेजने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस को नीचा दिखाने का प्रयास था। स्पीकर व राज्यसभा के पीठासीन अधिकारी सांसदों का अपमान रोकें। 

विज्ञापन

 कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि खड़गे इस मामले में आरोपी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने ईडी को आश्वस्त किया था कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जब संसद सत्र नहीं चल रहा होगा तब वे पूछताछ के लिए हाजिर हो जाएंगे, लेकिन ईडी नहीं माना। कांग्रेस के मुख्य सचेतक रमेश ने लोकसभा स्पीकर व राज्यसभा सभापति से संसद सदस्यों को प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई। 

रमेश ने कहा कि खड़गे को समन भेजने का एकमात्र मकसद नेशनल हेराल्ड मामले में वाईआईएल (YIL) की तलाशी लेना और उस बारे में उनके बयान दर्ज करना था। यह प्रक्रिया खड़गे द्वारा अधिकृत वकील की मौजूदगी में भी पूरी जा सकती थी, लेकिन ईडी ने उनका यह आग्रह नामंजूर कर दिया और विपक्ष के नेता की मौजूदगी पर ही जोर डाला। इसका एकमात्र मकसद खड़गे और कांग्रेस को नीचा दिखाना था। 

कांग्रेस नेता ने मांग की कि ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए संसद व सांसदों का सम्मान व परंपरा को बनाए रखना जरूरी है। दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों को विचार-विमर्श कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि संसद और सांसदों के इस तरह से घोर अपमान की पुनरावृत्ति न हो। 

विज्ञापन

बता दें, गत दिनों खड़गे को दिल्ली के आईटीओ के पास बहादुर शाह जफर मार्ग पर 'हेराल्ड हाउस' में ईडी द्वारा तलब किया गया था। वे सदन की कार्यवाही छोड़कर ईडी के अधिकारियों से मिले। ईडी चाहती थी यंग इंडियन के कार्यालय पर छापेमारी के दौरान कंपनी के अधिकारी के तौर पर खड़गे मौजूद रहें। ईडी इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व सांसद राहुल गांधी से कई बार पूछताछ कर चुकी है। मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें