फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED summons Sonia Gandhi: सोनिया गांधी को नया समन, अब 25 की जगह 26 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया

Fri, 22 Jul 2022 09:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने नया समन जारी करते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए 25 जुलाई की जगह 26 जुलाई को तलब किया। इससे पहले सोनिया गांधी ईडी के तीसरे समन पर गुरुवार को पूछताछ के लिए पेश हुईं थी। वह आठ और 23 जून को कोरोना संक्रमित होने के कारण वह पेश नहीं हो सकी थीं। उन्होंने ईडी से पूछताछ की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ईडी ने सोनिया को दो विकल्प दिए। वह या तो अपने जवाब लिखकर दे सकती थीं, या फिर बोल सकती थीं, जिसे वहां बैठा ईडी का कर्मचारी कंप्यूटर पर टाइप करता। हालांकि, सोनिया गांधी ने कौन-सा विकल्प चुना, यह ईडी ने साफ नहीं किया।

बताया गया कि सोनिया के कोरोना पीड़ित होने के चलते पूछताछ की जगह दो डॉक्टरों की व्यवस्था की गई थी और एक एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया था। ईडी के सूत्रों के मुताबिक सोनिया से ईडी अधिकारियों ने दो घंटे में करीब 12 सवाल पूछे। इसके बाद सोनिया ने दवा के लिए वहां से जाने का निवेदन किया, जिसे अधिकारियों ने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


यंग इंडियन में सोनिया-राहुल के पास सबसे अधिक शेयर
यंग इंडियन कंपनी में सोनिया और राहुल गांधी सबसे बड़े शेयरधारक हैं। इस कंपनी पर आरोप है कि इसने सिर्फ 50 लाख रुपये खर्च कर नेशनल हेराल्ड अखबार के मालिकाना हक वाली कंपनी एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) पर कब्जा कर लिया। एजेएल के पास देश के कई शहरों में मूल्यवान संपत्ति है। इस सौदे में धन शोधन के आरोपों की जांच ईडी कर रहा है। सोनिया से सहायक निदेशक स्तर के उसी जांच अधिकारी ने पूछताछ की, जिसने राहुल गांधी से सवाल जवाब किए थे। सोनिया से पूछताछ करने वाली टीम में एक महिला अधिकारी भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें