फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Land-For-Jobs Scam: लालू यादव और तेजस्वी यादव को ईडी का समन; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

Wed, 20 Dec 2023 03:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव को रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है। 
विज्ञापन
Tejashwi Yadav, Lalu Yadav - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को समन भेजा है। उन्हें रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर और लालू को 27 दिसंबर को एजेंसी के सामने पेश होन को कहा गया है। इस दौरान दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

विज्ञापन




आरोप है कि रेलवे मंत्री रहते हुए लालू यादव इस घोटाले में शामिल थे। यह घोटाला 2004 से 2009 के बीच किया गया था, जहां कई लोगों को रेलवे के विभिन्न जोनों में ग्रुप-डी के पदों पर नौकरियां दी गई थीं। बदले में इन लोगों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेलवे मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी एके इंफोसिस्टम के नाम कर दी थी।

जमीन के बदले नौकरी घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत 17 लोगों को आरोपी बनाया गया था। आरोप में बताया गया था कि लोगों से जो जमीनें ली गई थी, वह राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें