प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक और बेटे विहांग को समन भेजा है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी को टॉप सिक्योरिटी ग्रुप और प्रताप के बीच कई संदेहास्पद लेनदेन के सबूत मिले हैं। इससे पहले, मामले में ईडी ने 24 नवंबर को प्रताप के ठिकानों पर छापा मारा था। तभी से शिवसेना विधायक क्वारंटीन में थे और यह उन्हें पहला समन है। वहीं, उनके बेटे विहांग को तीसरी बार समन किया गया है।
ईडी ने विहांग को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी और उसके बाद समन देकर 27 नवंबर को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस केस में ईडी प्रताप के करीब और टॉप सिक्योरिटी ग्रुप के प्रमोटर अमित चंदोले को गिरफ्तार कर चुकी है।