फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PNB स्कैम: नीरव मोदी की 9 लग्जरी कारें सहित 86 करोड़ के शेयर्स-म्यूचुअल फंड जब्त

Thu, 22 Feb 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Nirav Cars
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक को 11,400 करोड़ रुपए का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय शिकंजा कसती जा रही है। आज प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी और उनकी कंपनियों से संबंधित 9 कारें सीज कर दी हैं। इन कारों में एक रॉल्स रॉयस घोस्ट, दो मर्सिडीज बेंज जीएल 350 सीडीआई, एक पॉर्श पनामेरा, 3 होंडा कारें, एक टोयोटा और एक टोयोटा इनोवा शामिल है।

विज्ञापन


कारों को सीज करने के अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के 7,80 करोड़ रुपए के म्यूचुअल फंड्स और 86.72 करोड़ रुपए के शेयर भी कब्जे में ले लिए हैं। सीबीआई की एक टीम नीरव मोदी के अलीबाग स्थित फार्महाउस पर रेड के लिए पहुंच गई है।

बुधवार को पीएनबी घोटाले को लेकर वित मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस मामले में वित्त मंत्री का रवैया बहुत ही गैर जिम्मेदाराना रहा है। इस मामले में उन्हें देश को जवाब देना चाहिए। उन्हें सामने आकर मीडिया को भी घोटाले की सच्चाई बतानी चाहिए। देश के वित्तमंत्री के तौर पर इस मामले में उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। देश की जनता की कड़ी मेहनत की कमाई को देश से लेकर भागने वाले नीरव मोदी को आखिर कब तक पकड़ कर भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें