फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर कांग्रेस नेताओं को फॉलो कर रहे हैं अमिताभ बच्चन, अटकलें तेज

Thu, 22 Feb 2018 11:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amitabh bachachan
विज्ञापन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के अचानक कांग्रेस में रुचि दिखाने से अटकलों का दौर शुरू हो गया है। अमिताभ ने पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के बाद अमिताभ ने इस महीने पी चिंदबरम, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल, अशोक गहलोत, अजय माकन, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट जैसे नेताओं को फॉलो करना शुरू किया है। 

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के काफी करीबी रहे हैं। किन्हीं कारणों से उन्होंने गांधी परिवार से दूरी बना ली थी। इसी बीच गुजरात के ब्रांड अंबेस्डर बनने के बाद उन्हें बीजेपी के करीबी माना जाने लगा। ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के 33 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं। 

बिग बी सिर्फ कांग्रेस के नेताओं को फॉलो नहीं कर रहे हैं बल्कि कई दूसरी पार्टियों के नेताओं को भी फॉलो करने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने आरजेडी चीफ लालू यादव, उनकी बेटी मीसा भारती, सीताराम येचुरी और उमर अब्दुल्ला को फॉलो किया। आम आदमी पार्टी के नेता भी उनकी लिस्ट में शामिल हैं जिन्हें वह ट्विटर पर फॉलो करते हैं। जिनमें मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, कुमार विश्वास और आशीष खेतान शामिल हैं। बीजेपी नेताओं को अमिताभ बच्चन पहले से ही फॉलो करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें