बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को लेकर ईडी के आरोप पत्र दाखिल करने के बाद नित नई जानकारी छनकर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने जो आरोप पत्र दाखिल किया है, उसमें दावा किया है कि अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से सात देशों की मुद्राएं मिली थीं।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि पार्थ और अर्पिता की थाईलैंड में भी संपत्ति हो सकती है। ईडी ने बताया है कि अर्पिता के फ्लैट से मलेशिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, नेपाल, अमेरीका, हांगकांग और सिंगापुर की मुद्राएं बरामद की गई है। लेकिन इसमें यह नहीं बताया गया है कि विदेशी मुद्रा की कुल राशि कितनी है।
इसके अलावा ईडी ने आरोपपत्र में अर्पिता तथा पार्थ के थाईलैंड में भी संपत्ति होने का अनुमान लगाया है। ईडी ने कहा है कि दोनों कई बार थाईलैंड का दौरा कर चुके हैं। ईडी ने आरोपपत्र में यह भी कहा कि अर्पिता ने सरकारी गवाह बनने के लिए आवेदन किया है।