प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेएंडके बैंक में संदिग्ध लेनदेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कश्मीर में कई ठिकानों पर शनिवार को छापा मारा। केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन निरोधक अधिनियम (ईडी) के तहत श्रीनगर जिले में छह और अनंतनाग जिले में एक जगह तलाशी अभियान चलाया।
ईडी ने कहा कि उसने मोहम्मद इब्राहिम डार, मुर्तजा एंटरप्राइजेज, आजाद एग्रो ट्रेडर्स, एम एंड एम कॉटेज इंडस्ट्रीज और मोहम्मद सुल्तान तेली पर ठिकानों पर कार्रवाई की। तेली हॉस्पिटलिटी और कृषि आधारित इंडस्ट्रीज, सिविल कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट बिजनेस में शामिल हैं।
इनके बैंक खातों का इस्तेमाल संदिग्ध लेनदेन में इस्तेमाल होने के आरोप में मनी लॉन्ड्रिंग के सुबूत जुटाने के लिए छापा मारा गया। ईडी केंद्रशासित प्रदेश पुलिस की सीआईडी द्वारा दर्ज एफआईआर का अध्ययन करने के बाद जेएंडके बैंक के अधिकारियों, अज्ञात सरकारी अधिकारियों, निजी व्यक्तियों और अन्य के खिलाफ विभिन्न बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन के मामले की जांच कर रही है।