फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raids: गुजरात के फर्म पर ईडी के छापे में 10 करोड़ के हीरे बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 07:16 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईडी ने शुक्रवार को बताया कि उसने ‘चीन नियंत्रित’ ऋण देने वाले मोबाइल एप्लीकेशन से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत गुजरात की एक कंपनी पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईडी ने शुक्रवार को ‘चीन नियंत्रित’ ऋण देने वाले मोबाइल एप्लीकेशन से जुड़े मनीलॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत गुजरात की एक कंपनी पर छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने बताया कि इस दौरान 25 लाख रुपये नकद और 10 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे व सोना बरामद किया गया है।

विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी ने बताया कि उसने सागर डायमंड्स लिमिटेड, आरएचसी ग्लोबल एक्सपोर्ट्स लिमिटेड, उसके निदेशकों वैभव दीपक शाह और उनके सहयोगियों के सूरत सेज (विशेष आर्थिक जोन), अहमदाबाद और मुंबई स्थित 14 परिसरों की तलाशी ली। यह जांच धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत ‘पावर बैंक एप’ (मोबाइल एप्लीकेशन) के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले से जुड़ी है। इस एप से कथित रूप से हजारों आम लोगों से ठगी की गई है।

बंगाल की दो चिटफंड कंपनियों के 1.27 करोड़ रुपये जब्त
उधर, ईडी ने बताया कि उसने कथित चिटफंड धोखाधड़ी से जुड़ी जांच के तहत पश्चिम बंगाल की दो कंपनियों पर छापा मारकर 1.27 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। कंपनियों ने निवेशकों से 790 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की। ये छापे एक मार्च को उत्तर प्रदेश के आगरा के अलावा पश्चिम बंगाल में कोलकाता, सिलीगुड़ी और हावड़ा में 15 परिसरों पर पड़े। ईडी ने पिनकॉन ग्रुप और टावर इंफोटेक लिमिटेड नाम की कंपनियों पर कार्रवाई की। मनीलॉन्ड्रिंग का मामला इन दो कंपनियों के खिलाफ पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से 156 करोड़ रुपये (टावर इंफोटेक) और 638 करोड़ रुपये (पिनकॉन ग्रुप) के धन की कथित हेराफेरी के लिए दायर की गई प्राथमिकी पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारों करोड़ रुपये के दिखाए शेयर
एजेंसी ने बताया, तलाशी के दौरान पता चला कि बहीखाते में हजारों करोड़ रुपये कीमत के शेयर दिखाए गए हैं जबकि उनकी वास्तविक कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें