फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: अवैध कॉल सेंटर चलाने वाली कोलकाता की कंपनी पर ईडी का छापा, 11 ठिकानों पर की गई छापेमारी

Sat, 02 Sep 2023 11:11 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनधिकृत कॉल सेंटर चलाने वाली कोलकाता स्थित कंपनी मेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनधिकृत कॉल सेंटर चलाने वाली कोलकाता स्थित कंपनी मेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा। 31 अगस्त को मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत मेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक व मालिक कुनाल गुप्ता के 11 ठिकानों पर छापा मारा गया। 

विज्ञापन


ईडी ने भारत के भीतर और बाहर संदिग्ध व्यक्तियों की बड़ी संख्या में संपत्ति के कागजात के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त किया है। इस कंपनी की सहयोगी कंपनियों को ब्रिटेन में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना उनके टेलीफोन सेवा प्रदाता बदलने के अवैध कार्य के लिए दंडित किया गया था।

ईडी ने जांच में पाया कि कंपनी के प्रतिनिधि फर्जी तकनीकी मदद के नाम पर अमेरिका ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के लोगों को अपना निशाना बनाते थे। ये लोग भ्रामक वेबसाइट बिक्री और नकली मोबाइल एप के माध्यम से फर्जी ऋण प्रस्ताव देकर भोले-भाले लोगों से जबरन भुगतान करवाते थे। ईडी के मुताबिक गुप्ता ने ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी कंपनियां खोली थीं। 
विज्ञापन


जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ब्रिटेन में उसकी दो कंपनियों के खिलाफ वहां के टेलीकॉम नियामक ऑकॉम ने भारी जुर्माना भी लगाया है। इन कंपनियों पर पभोक्ताओं की सहमति के बिना उनके टेलीफोन सेवा प्रदाता बदलने के फर्जीवाड़े का आरोप था। गुप्ता इस तरह से कमाए गए पैसे को आतिथ्य क्षेत्र जैसे होटल, क्लब और कैफे में निवेश करता था। इस तरह वह गैरकानूनी कमाई को कानूनी बनाता था।

ईडी ने बिधाननगर पुलिस की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। पुलिस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी गतिविधियों में संलग्न होकर कोलकाता के साल्टलेक में कंपनी की ओर से चलाए जा रहे एक अवैध कॉल सेंटर का खुलासा किया था। ईडी के मुताबिक पुलिस ने कॉल सेंटर को सील कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें