फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Raids: ईडी ने गेमिंग एप ई-नगेट्स मामले में कोलकाता में 12 स्थानों पर छापेमारी की, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 02 Mar 2023 12:15 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

सूत्रों के मुताबिक, ई-नगेट्स मामले के मुख्य आरोपी आमिर खान ने क्रिप्टोकरंसी में कुछ सौ करोड़ रुपये के लेनदेन को हासिल करने के लिए कथित तौर पर कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। सूत्रों ने दावा किया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए खाते निम्न-आय वर्ग के लोगों के थे।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में बुधवार को छापेमारी की। मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन ई-नगेट्स से संबंधित एक मामले में यहां लगभग एक दर्जन जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर में संभुनाथ पंडित स्ट्रीट पर एक घर की भी जांच एजेंसी द्वारा तलाशी ली गई। जहां यह पता चला कि आरोपी मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन के माध्यम से लोगों से ठगी कर रहा था।

विज्ञापन


इससे पहले ईडी मुख्य आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने क्रिप्टोकरंसी से जुड़े इस घोटाले में अब तक 68.42 करोड़ रुपये की कुल राशि जब्त कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, ई-नगेट्स मामले के मुख्य आरोपी आमिर खान ने क्रिप्टोकरंसी में कुछ सौ करोड़ रुपये के लेनदेन को हासिल करने के लिए कथित तौर पर कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया था। सूत्रों ने दावा किया कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए खाते निम्न-आय वर्ग के लोगों के थे। जांच एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत क्रिप्टोकरेंसी को फ्रीज कर दिया है।

यह भी कहा जा रहा है कि जिस व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई उसके ई-वॉलेट से लोगों को ठगने के लिए क्रिप्टोकरेंसी के रूप में पैसों का लेन-देन किया जाता था। तलाशी के दौरान कथित तौर पर पीड़ितों से ठगी गई राशि का एक हिस्सा भी मिला है। हालांकि, जांच एजेंसी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि कुछ जब्त किया गया है या नहीं। आरोपी के पिता ने ईडी को दिए अपने बयान में इस बात का उल्लेख किया है कि वह एक निजी कंपनी में चपरासी के रूप में काम करता है और उसे क्रिप्टोकरेंसी और ई-नगेट्स गेमिंग एप्लिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


कोलकाता के स्लम एरिया में हुी छापेमारी
सूत्रों के मुताबिक, ईडी द्वारा की गई ये छापेमारी कोलकाता के एक स्लम एरिया में हुई है। बता दें कि ईडी मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन ई-नगेट्स घोटाला मामले में नए सिरे से कार्रवाई कर रह है। गौरतलब है कि ईडी की टीम ने पिछले साल अक्तूबर में भी ई-नगेट्स मामले में कारोबारियों के दो आवासों पर इसी तरह की छापेमारी की थी। एक आधिकारिक बयान में ईडी ने कहा कि हमने कोलकाता में दो परिसरों में तलाशी अभियान चलाया और पीएमएलए के तहत 1.65 करोड़ रुपये की नकदी, 44.5 बिटकॉइन (7.12 करोड़ रुपये के बराबर) और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। गेमिंग एप ई-नगेट्स से संबंधित मामले में जांच की जा रही है।


क्या है पूरा मामला
बता दें कि पिछले साल सितंबर में ईडी के अधिकारियों ने कोलकाता के गार्डनरीच इलाके में एक स्थानीय व्यवसायी आमिर खान के पिता नासिर खान के आवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने उनके आवास से भारी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया था। ईडी के अधिकारियों ने पुष्टि की थी कि ये नकदी घोटाले की आय का हिस्सा है। आमिर खान ने कथित तौर पर ई-नगेट्स नाम से एक मोबाइल गेमिंग एप्लिकेशन लॉन्च किया था, जिससे करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी।

कैसे होती थी ठगी
ई-नगेट्स मोबाइल एप एक गेमिंग एप्लिकेशन था। इस एप को धोखाधड़ी के रूप में डिजाइन किया गया था। एप ने पहले यूजर्स का भरोसा जीता, जिसके बाद लोगों ने कमीशन के रूप में बड़ी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया। हालांकि, जनता को इससे अच्छी रकम भी हासिल हुई। कुछ दिनों के बाद एप से अचानक निकासी बंद कर दी गई और प्रोफाइल जानकारी सहित सभी डेटा एप सर्वर से हटा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें