फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: भाजपा कार्यकर्ता से ईडी ने की पूछताछ, राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर इलाहाबाद HC में दायर की थी याचिका

Tue, 09 Sep 2025 03:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर से पूछताछ की है। उनसे यह पूछताछ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम की गई है। बता दें कि विग्नेश शिशिर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने दावा किया था कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने वाले कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर से मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ की। यह पूछताछ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (एफईएमए) के तहत हुई। शिशिर ने ईडी दफ्तर में प्रवेश करने से पहले बताया कि उन्हें एफईएमए की धारा 37 के तहत तलब किया गया है। उन्होंने कहा, 'मेरे पास ठोस सबूत, जानकारी, दस्तावेज, रिकॉर्ड और वीडियो हैं, जिन्हें मैं एजेंसी को सौंपूंगा।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - NIA: भारत के खिलाफ जिहाद छेड़ने की साजिश, आतंकी संगठनों से मदद, पांच राज्यों में 21 ठिकानों पर छापेमारी

ईडी ने पूछे कई सवाल, भाजपा कार्यकर्ता अपने दावे पर अड़े
एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, शिशिर से कई सवाल पूछे गए और उनका बयान दर्ज किया गया। उनसे कुछ दस्तावेज और सबूत भी मांगे गए। एफईएमए के तहत ईडी विदेशी मुद्रा कानून से जुड़े उल्लंघनों की जांच करती है।
विज्ञापन


बता दें कि शिशिर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनके पास ब्रिटिश सरकार के दस्तावेज और ईमेल हैं जो साबित करते हैं कि राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिक हैं। उनका कहना है कि अगर ऐसा है तो राहुल गांधी भारत में चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं।

यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: इसरो प्रमुख बोले- देश की सुरक्षा के लिए सैटेलाइट्स अहम, ऑपरेशन सिंदूर में ऐसे निभाई भूमिका
विज्ञापन


9 अक्तूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 30 अगस्त को शिशिर की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार को 24 घंटे सुरक्षा देने का आदेश दिया था। अदालत ने कहा कि शिशिर एक प्रभावशाली व्यक्ति के खिलाफ मामले को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। शिशिर का यह भी दावा है कि उनकी शिकायत पर सीबीआई पहले से जांच कर रही है और वह कई बार दिल्ली में एजेंसी के सामने पेश होकर सबूत दे चुके हैं। 

इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्तूबर को होगी। केंद्रीय सरकार ने अदालत को बताया था कि राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता के मामले में ब्रिटेन सरकार से जानकारी मांगी गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें