स्टर्लिंग बायोटेक घोटाले के चार आरोपियों के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने एक आवेदन के साथ दिल्ली की एक अदालत का रुख किया है। ईडी ने दिल्ली की अदालत को बताया कि 8,100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में स्टर्लिंग बायोटेक के मालिकों के खिलाफ उसने प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए ईडी ने अदालत से इजाजत मांगी है।