फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FEMA के उल्लंघन पर शाहरुख, जूही और गौरी को ED ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Sat, 25 Mar 2017 02:26 PM IST
amarujala.com- Submitted by : मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले और आईपीएल कोलकाता नाईट राईडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड(KRSPL) के मालिक शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान और जूही चावला को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


विदेशी मुद्रा प्रबंधन के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए ये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विदेशी मुद्रा प्रबंधन (फेमा) की धारा 4(1) के तहत तीनों को यह नोटिस भेजे गए हैं। केकेआर आईपीएल की एक टीम है और ये तीनों लोग टीम के संयुक्त मालिक हैं। 
  ED issues show cause notices to M/s. Knight Riders Sports Pvt. Ltd,Gauri Khan, SRK & Juhi Chawla under Rule 4(1) of Foreign Exchange Mgmt — ANI (@ANI_news) March 24, 2017
विज्ञापन

ईडी को शक है कि केकेआर के मालिक शाहरुख खान, जूही चावला और उनके पति जय मेहता ने टीम के ट्रांसफर डील के दौरान टीम के शेयर्स कम मूल्‍य पर बेचे। ईडी के शक के आधार पर केकेआर ने 2008 में मॉरीशस की कंपनी  ‘सी आइलैंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड’ को कम मूल्य पर बेचे गए। शेयरों को इनकी असली कीमत से 8 गुना कम कीमत पर बेच गया था।

गौरतलब है कि केकेआर का मालिकाना हक शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज के पास है और मेहता ग्रुप के जय मेहता और उनकी पत्नी जूही चावला उनकी पार्टनर हैं। जांच एजेंसी शाहरुख के खिलाफ फेमा उल्लंघन के तहत जांच कर रही है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय शाहरुख से पहले भी पूछताछ कर चुका है। उस दौरान शाहरुख से तीन घंटे तक कई सवाल पूछे गए और उनका बयान भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें