फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : पूर्व कांग्रेस सांसद को जबरन उठा कर ले गई पुलिस

Sat, 25 Mar 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद में कांग्रसे के पूर्व सांसद हनुमंत राव को पुलिस उठाकर ले गई। उन पर पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। कांग्रेस के नेता राव शनिवार को राजीव गांधी प्रतिमा के पास बैठकर धरना दे रहे थे। विरोध के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें जबरन गाड़ी में उठा कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


उन्हें ऐसे ले जाए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में राव चीखते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। राव ने पुलिस पर तानाशाही का आरोप भी लगाया है। इससे पहले एक पुलिस अधिकारी पी सुधाकर ने अपने साथ हुए दुर्रव्यवहार के खिलाफ नाराजी सोशल मीडिया पर जाहिर की थी। उन्होंने इसका विरोध इस्तीफा देकर किया। जिसके बाद से मामला बढ़ने लगा और पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

मीडिया खबरों के मुताबिक हनुमंत राव ने तेलंगाना परिसर में अधिकारी सुधाकर से गाली गलौज की थी। राव का आरोप था की सुधाकर ने मीडिया से उन्हें बातचीत करने से रोका था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और हालात यहां तक पहुंच गए हैं।  
विज्ञापन
#WATCH V.Hanumantha Rao carried away & detained by Police for protesting over FIR lodged against him for misbehaviour with Police #Hyderabad pic.twitter.com/FkRQpJBUZR — ANI (@ANI_news) March 25, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें