फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata News: कोलकाता में छह ठिकानों पर ईडी की टीम ने मारा छापा, अब तक 17 करोड़ रुपये बरामद

Sat, 10 Sep 2022 08:43 PM IST
कुमार सम्भव जैन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कोलकाता स्थित एक मोबाइल गेमिंग एप कंपनी के प्रमोटरों पर छापेमारी के बाद लगभग 17 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। केंद्रीय जांच एजेंसी ने जब्त किए गए पैसों एक तस्वीर भी जारी की। इसमें 500 रुपये के साथ-साथ 2,000 और 200 रुपये के नोटों के बंडलों को एक बिस्तर पर एक साथ रखा हुआ दिखाया गया है।

विज्ञापन






एजेंसी ने नोट गिनने की पांच मशीनें लगाईं। काम में बैंक कर्मचारियों को भी लगाया गया। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान में कहा कि 'ई-नगेट्स' नाम के गेमिंग एप और इसके प्रमोटर की पहचान आमिर खान और अन्य के रूप में की गई है। सीआरपीएफ के जवानों ने ईडी की टीमों को पश्चिम बंगाल की राजधानी और उसके आसपास गार्डन रीच, पार्क स्ट्रीट और मोमिनपुर इलाकों जैसे स्थानों पर पहुंचाया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक परिसर से करीब 17 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। नोटों की गणना जारी है। एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि गेमिंग एप ऑपरेटर के कुछ राजनीतिक लिंक जांच के दायरे में हैं। परिसर के बाहर आरबीआई का एक ट्रक भी देखा गया।
विज्ञापन

 



छह जगह छापेमारी
शिक्षक घोटाला, पशु तस्करी और कोयला घोटाला मामले में सीबीआई के अलावा ईडी और सीआईडी पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार (10 सितंबर) सुबह ईडी की टीम ने कोलकाता में छह जगह छापेमारी की। माना जा रहा है कि यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर की गई। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, मैकलियॉड स्ट्रीट, गार्डेनरीच और मोमिनपुर में ईडी की अलग-अलग टीमें सुबह से ही छापेमारी कर रही हैं। भारी मात्रा में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों के साथ ये टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं।

उल्लेखनीय है कि बंगाल में पिछले दिनों से शिक्षक घोटाला, पशु तस्करी, कोयला तस्करी के साथ ही चिटफंड मामले में केंद्रीय एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने शनिवार सुबह सबसे पहले पार्क स्ट्रीट से सटे मैकलियॉड स्ट्रीट पर दो आवासों की तलाशी ली। इसके बाद ईडी के अधिकारी 36/1 मैकलियॉड स्ट्रीट गए। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम किसी वाहिद रहमान नामक शख्स की तलाश कर रही है। इसके बाद टीम 34/ए मैकलियॉड स्ट्रीट स्थित आवास पर भी गई। 

बताया जा रहा है कि इस दौरान टीम ने घर पर मौजूद लोगों से बातचीत की। साथ ही, आसपास के लोगों से भी जानकारी लेने की कोशिश की। ईडी के अधिकारियों ने पेशे से वकील पिता-पुत्र के आवास की भी तलाशी ली। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमों ने कुल छह ठिकानों पर छापेमारी की और काफी रुपये बरामद किए, जिनमें 17 करोड़ रुपये की गिनती हो चुकी है। वहीं, बाकी रकम गिनी जा रही है। इस बीच कोलकाता के गार्डन रीच में व्यापारी निसार अहमद खान के आवास पर आरबीआई का ट्रक पहुंचा है। ईडी ने उनके आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें