पुलिस के साथ अनुब्रत मंडल(फाइल)
- फोटो : Twitter
पशु तस्करी घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय(ED)की टीम आज एक बार फिर से आसनसोल जेल पहुंची जहां उसने तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुव्रत मंडल से कड़ी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक ईडी ने अनुव्रत की बेटी से पूछताछ के बाद ही आसनसोल जेल पहुंची। दरअसल, अनुव्रत की बेटी सुकन्या ने कहा था कि उसके पिता अनुव्रत ही उन सभी वित्तीय खातों और लेन-देन से अवगत थे, जिनके बारे में उन्होंने उससे पूछा था। ईडी ने घोटाले के सिलसिले में सुकन्या मंडल से दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पहले ही पूछताछ की थी।
पशु तस्करी मामले में फंसे हैं अनुव्रत मंडल
अनुव्रत मंडल जो टीएमसी के बीरभूम जिला अध्यक्ष हैं, को सीबीआई ने अगस्त में पशु तस्करी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था और मामले में एजेंसी द्वारा दायर चार्जशीट में भी उनका नाम था। सीबीआई ने मंडल के पूर्व अंगरक्षक सहगल हुसैन को भी गिरफ्तार किया था और अपने आरोप पत्र में उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया था। इसके बाद ईडी ने हुसैन को अपनी हिरासत में ले लिया था।