रवींद्रन मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए। एजेंसी ने इससे पहले रवींद्रन को 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने उस दिन पेश न होने के लिए आधिकारिक कर्तव्यों का हवाला दिया था।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव सीएम रवींद्रन से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। एजेंसी केरल सरकार की प्रमुख आवासीय परियोजना 'लाइफ मिशन' में विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रवींद्रन मंगलवार को ईडी के सामने पेश हुए। एजेंसी ने इससे पहले रवींद्रन को 27 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने उस दिन पेश न होने के लिए आधिकारिक कर्तव्यों का हवाला दिया था। रवींद्रन सुबह करीब साढ़े नौ बजे यहां ईडी कार्यालय पहुंचे और पूछताछ रात आठ बजे से थोड़ी देर पहले तक चली।
इससे पहले, कुछ मीडिया घरानों ने रवींद्रन और सोने की तस्करी की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के बीच संदिग्ध चैट जारी की थी। एजेंसी ने इससे पहले मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को ईडी के मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एजेंसी ने इससे पहले मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव एम शिवशंकर को ईडी के मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार किया था। संघीय एजेंसी ने 18 फरवरी को लाइफ मिशन परियोजना के पूर्व सीईओ यू वी जोस से अपनी जांच के सिलसिले में पूछताछ की थी।
सीबीआई ने 2020 में वडक्कनचेरी के तत्कालीन कांग्रेस विधायक अनिल अक्कारा की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी और एफसीआरए की धारा 35 के तहत कोच्चि की एक अदालत में प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें यूनिटैक बिल्डर, कोच्चि के प्रबंध निदेशक संतोष एपेन को पहले आरोपी के रूप में और साने वेंचर्स को दूसरे आरोपी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।