फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत के सीए से की पूछताछ

Mon, 03 Aug 2020 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) संदीप श्रीधर से सोमवार को धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में पूछताछ की। राजपूत के पिता ने बिहार पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बताया कि संदीप श्रीधर से मुंबई में केंद्रीय एजेंसी ने पूछताछ की है और धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


समझा जाता है कि संदीप श्रीधर करीब एक साल से अभिनेता के वित्तीय लेखाजोखा का हिसाब देखते थे। जांच को आगे बढ़ाने के लिए ईडी उनके वित्तीय लेन-देन को समझना चाहता है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (34) मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को लटकते पाए गए थे।

बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने पिछले सप्ताह मामला दर्ज किया था और धनशोधन के मामले में पूछताछ की थी। प्राथमिकी में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार ने बॉलीवुड अभिनेता को आत्महत्या करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन


राजपूत से जुड़ी दो कंपनियों और चक्रवर्ती व उसके भाई शोविक से जुड़े कुछ वित्तीय लेन-देन के मामले पर ईडी की नजर है। बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में जिन आरोपियों के नाम हैं उनके खिलाफ ईडी ने भी मामला दर्ज किया है। इसमें चक्रवर्ती, उसका परिवार और छह अन्य नाम शामिल हैं।

पटना में रहने वाले राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह (74) ने चक्रवर्ती, उसके परिवार के सदस्यों ओर छह अन्य के खिलाफ बिहार पुलिस में अपने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था।

सिंह ने आरोप लगाया कि चक्रवर्ती ने अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने के लिए मई 2019 में राजपूत से दोस्ती की। वह यह भी जानना चाहते हैं कि राजपूत के बैंक खाते में जमा 15 करोड़ रुपये कहां स्थानांतरित हुए। मुंबई पुलिस भी कथित आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें