फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर इकबाल मिर्ची मामले में ईडी ने 600 करोड़ रुपये अचल की संपत्ति को जांच में किया शामिल

Wed, 11 Dec 2019 05:46 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
विज्ञापन
ED - फोटो : ANI
विज्ञापन

दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के उपर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में चल रही जांच में ईडी ने 600 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल की है। प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को बताया कि जांच में छह सौ करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इन संपत्तियों में मुंबई के वर्ली इलाके में सीजे हाउस की तीसरी और चौथी मंजिल, अरुण चैम्बर्स, मुंबई में तारदिओ, वर्ली में साहिल के बंगले में तीन फ्लैट, क्रॉल मार्केट, बंगले और लोनावाला में पांच एकड़ से अधिक जमीन और तीन प्रमुख कमर्शियल दुकानें शामिल हैं।

इन संपत्तियों को मिर्ची ने अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदा था। ईडी ने हाल ही में मुंबई की एक विशेष अदालत के समक्ष इस मामले में एक आरोप पत्र भी दायर किया था।

ऐसी संभावना है कि मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए आए इन पैसों का इस्तेमाल आतंकवाद के वित्त पोषण में किया गया होगा, जिसकी जांच चल रही है। आरोप है कि इकबाल मिर्ची ने अपनी रॉकसाइड इंटरप्राइजेज के माध्यम से सितंबर, 1986 में सर मोहम्मद यूसुफ ट्रस्ट की वरली स्थित तीन संपत्तियों को खरीदा था। मिर्ची की 2013 में लंदन में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें