फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी ने ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 110 'म्यूल' बैंक खाते किए फ्रीज, 70 लाख रुपये नकद जब्त

Sun, 16 Nov 2025 03:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से दिल्ली में ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 'म्यूल' बैंक खातों को फ्रीज किया है और करीब 70 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। ईडी ने यह कदम एनसीबी की उस शिकायत के आधार पर उठाया, जिसमें नवंबर 2024 में 82.53 किलो 'हाई-ग्रेड' कोकीन की बरामदगी का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
ED - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली में ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए 110 'म्यूल' बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और करीब 70 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। एजेंसी को तलाशी के दौरान दुबई-आधारित क्रिप्टोकरंसी वॉलेट के उपयोग के सबूत भी मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Anil Chauhan: 'तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन तालमेल', अनिल चौहान बोले- नई तकनीक से भविष्य के युद्ध स्मार्ट होंगे

क्या होते हैं 'म्यूल' खाते?
ये वे बैंक खाते होते हैं जिनका इस्तेमाल अवैध पैसों को इधर-उधर करने के लिए किया जाता है। अक्सर इन्हें असली कस्टमर आईडी का दुरुपयोग करके या नकली पहचान के सहारे खोला जाता है।
विज्ञापन


किस मामले में हुई कार्रवाई?
ईडी ने यह कदम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की उस शिकायत के आधार पर उठाया, जिसमें नवंबर 2024 में 82.53 किलो 'हाई-ग्रेड' कोकीन की बरामदगी का मामला दर्ज किया गया था। इस ड्रग की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 900 करोड़ रुपये आंकी गई थी। एनसीबी ने इस मामले में पहले ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर रखा है।

कहां-कहां छापेमारी और क्या मिला छापों में?
ईडी ने 14 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर और जयपुर में कुल पांच जगहों पर तलाशी ली। इस दौरान 110 'म्यूल' बैंक खाते फ्रीज (इनमें 73 UPI और डिजिटल वॉलेट से जुड़े खाते शामिल), 70 लाख रुपये नकद, कई डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज, दुबई आधारित क्रिप्टो वॉलेट के जरिए धन भेजने के सबूत हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन बेटिंग और जुआ नेटवर्क का खुलासा, जो मोबाइल ऐप के जरिये चल रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Russia Oil Import: अक्तूबर में भारत ने रूस से तेल खरीद पर ढाई अरब यूरो खर्च किए, यूरोपीय थिंक टैंक का दावा

इस कार्रवाई पर प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि इन खातों और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े लेन-देन और ड्रग नेटवर्क की कमाई को छिपाने के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें