प्रवर्तन निदेशालय ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और उनके पति के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।
राजद प्रमुख के बेटी-दामाद मीसा भारती और शैलेश पर फर्जी कंपनियों के जरिये फार्म हाउस खरीदने का आरोप है। इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में मीसा भारती, उनके पति और अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
यह भी पढ़ें: लालू परिवार पर ED का शिकंजा, मीसा भारती के CA के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
ED files charge-sheet against RJD Chief Lalu's Prasad Yadav's daughter Misa Bharti, her husband and others in Delhi's Patiala House Court over a money laundering case. (File Pic) pic.twitter.com/shHT9A2SfJ— ANI (@ANI) December 23, 2017
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इसी साल जुलाई के महीने में मीसा भारती के सीए राजेश अग्रवाल के खिलाफ पर चार्जशीट दाखिल की थी। राजेश अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने काले धन को सफेद करने में भूमिका अदा की है। इसी मामले में ईडी ने दिल्ली की एक कोर्ट में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
गौरतलब है कि आठ हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज्यसभा सांसद मीसा भारती और शैलेश कुमार पर काले धन को सफेद कर फर्जी तरीके से फार्म हाउस खरीदने का आरोप है।