फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन घोटाला: ईडी का दावा- बिचौलियों ने राजस्थान के अधिकारियों को फंड ठिकाने लगाने में की मदद

Sun, 05 Nov 2023 02:02 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली

सार

जल जीवन मिशन योजना में घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने शुक्रवार को राजस्थान में 26 ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान 48 लाख रुपये नकद, 1.73 करोड़ रुपये के बैंक जमा, आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति के कागज, डिजिटल साक्ष्य, हार्ड डिस्क, मोबाइल भी जब्त किए।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया है कि कई बिचौलियों और प्रॉपर्टी डीलरों ने जल जीवन मिशन योजना में अवैध रूप से अर्जित पैसे को ठिकाने लगाने में राजस्थान सरकार के पीएचई विभाग के अधिकारियों की मदद की थी। ईडी ने इस मामले में शुक्रवार को राजस्थान में 26 ठिकानों पर छापा मारा। इससे पहले सितंबर में भी छापा मारा गया था।

विज्ञापन


ईडी ने शुक्रवार को जहां छापा मारा, उनमें जल आपूर्ति मंत्री महेश जोशी का सचिवालय स्थित कार्यालय भी शामिल था। इसके अलावा जयपुर और दौसा में पीएचई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर भी छापा मारा गया। आईएएस और विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल के ठिकानों की भी तलाशी ली गई। इस दौरान 48 लाख रुपये नकद, 1.73 करोड़ रुपये के बैंक जमा, आपत्तिजनक दस्तावेज, संपत्ति के कागज, डिजिटल साक्ष्य, हार्ड डिस्क, मोबाइल भी जब्त किए।

ईडी की जांच में पाया गया कि ठेकेदार भारतीय रेलवे कंस्ट्रक्शन इंटरनेशनल लिमिटेड (आईआरसीओएन) के जारी फर्जी कार्य समापन प्रमाणपत्रों के आधार पर और पीएचईडी के वरिष्ठ अधिकारियों को ‘रिश्वत’ देकर जल जीवन मिशन कार्यों से संबंधित निविदाएं हासिल करने में शामिल थे। ईडी ने कहा, कई बिचौलियों और प्रॉपर्टी डीलरों ने जल जीवन मिशन घोटाले से अवैध रूप से अर्जित धन को निकालने में पीएचईडी अधिकारियों की मदद की है।
विज्ञापन


एसीबी की एफआईआर पर जांच
ईडी ने राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की है। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि श्री श्याम ट्यूबवेल कंपनी के मालिक पदमचंद जैन, श्री गणपति ट्यूबवेल कंपनी के मालिक महेश मित्तल और अन्य लोग अवैध सुरक्षा, टेंडर प्राप्त करने, बिलों को मंजूरी दिलाने और अनियमितताओं को कवर करने के लिए लोक सेवकों को रिश्वत देते थे। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है और इसे राजस्थान में राज्य पीएचई विभाग कार्यान्वित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें